लांजी: लांजी में महिला रोग एवं बांझपन निवारण शिविर, विशेषज्ञों ने दी निःशुल्क सलाह
Lanji, Balaghat | Aug 22, 2026 लांजी-भिलाई मार्ग स्थित डॉ. पशीने पॉली क्लीनिक एवं मल्टी फैसिलिटी हॉस्पिटल में महिला रोग एवं बांझपन निवारण संबंधी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। छत्तीसगढ़ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज पहलाजानी एवं उनकी टीम ने महिलाओं की जांच कर आवश्यक सलाह शनिवार लगभग प्रातः 11 बजे दी।