मुगलसराय: भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया, नियामताबाद स्वास्थ्य केंद्र पर बना कूलिंग रूम
तापमान 44 डिग्री पहुंचने के बाद नियामताबाद स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए कूलिंग रूम बनाया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत सिंह ने गुरुवार दोपहर 03 बजे जानकारी देते हुए लोगों से कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक अनावश्यक कही बाहर ना निकले साथ ही साथ बाहर निकलने से पहले धूप से बचने और अधिक मात्रा में पानी व तरल पदार्थ पीने की अपील की है।