बदायूं: उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर का ड्राइवर बताकर एक व्यक्ति ने किसान से की ₹1000 की ठगी
Budaun, Budaun | Dec 10, 2024 बदायूँ के थाना उझानी क्षेत्र के पटपरा गंज गांव का रहने वाला किसान नीलेश पुत्र मुलायम सिंह इफको गोदाम नवीन मंडी समिति में बाइक द्वारा डीएपी खरीदने आया था। तभी वहां एक अज्ञात व्यक्ति ने नीलेश को अपनी बातों में फंसाकर स्वयं को डॉक्टर का ड्राइवर बताया और उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ₹1000 की ठगी कर ली।