बदायूं: कुंवरगांव वार्ड 7 में लड़ाई झगड़े को बचाने गई किशोरी को पड़ोसियों ने पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 9, 2024 बदायूं के कुंवरगांव के वार्ड नंबर 7 में हो रहे लड़ाई झगडे को बचाने गई किशोरी को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल किशोरी को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोरी सिमरन पुत्री इलियास निवासी कुंवर गांव वार्ड नं 7 की रहने वाली हैं। और कुंवरगांव थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।