बदायूं: गंगोरा गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 9, 2024 बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गंगोरा गांव के पास। चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार रमेश पुत्र कल्यान सिंह निवासी हरगनपुर थाना बिल्सी क्षेत्र का रहने वाला है। घायल बाइक सवार बदायूं के लिए आ रहा था तभी हादसा हो गया।