बदायूं: रसूलपुर टप्पा मलसई गांव में एक विवाहित ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Dec 10, 2024 बदायूं के सहसवान के रसूलपुर टप्पा मलसई गांव की 35 वर्षीय संतोष पत्नी मनोज ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब ससुर ने देखा तो मृतका संतोष फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मृतका के ससुर ने बताया महिला ने 2012 में अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कराया था।