बदायूं: उझानी कस्बे के बांकेलाल भट्टे के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Dec 9, 2024 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बिल्सी रोड उझानी कस्बे के बांकेलाल भट्टे के समीप टेंपो पलट गया। टेंपो में बैठे मुलायम सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी हरगनपुर थाना बिल्सी, देवपाल पुत्र दौलतराम निवासी व्योली गांव थाना बिल्सी, नरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र निवासी बादल गांव थाना कुंवरगांव घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।