देवास नगर: राधा कृष्ण मंदिर में यादव गवली समाज का सगाई एवं लगन कार्यक्रम संपन्न, अक्षय तृतीया पर होगा सामूहिक विवाह
यादव गवली समाज के अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर रविवार को सगाई एवं लगन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। रविवार को राधा कृष्ण मंदिर में 16 जोड़ों का सगाई एवं लगन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है जिसमें देवास सहित आसपास के जिले से वर वधु पक्ष के लोग शामिल हुए।