दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित
समाज कल्याण विभाग, जिला दुर्ग द्वारा जनपद पंचायत धमधा स्थित अंबेडकर भवन में दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों का आवश्यक मूल्यांकन एवं चिन्हांकन कर उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सहायक उपकरणों से लाभान्वित किए जाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया संपन्न की गई। साथ ही हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
समाज कल्याण विभाग का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक आवश्यक सेवाएं, सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सहज रूप से पहुंच सके।
#समाज_कल्याण_विभाग_छत्तीसगढ़ #दुर्ग #धमधा #दिव्यांगजन #मूल्यांकन_शिविर #चिन्हांकन_शिविर #समावेशी_छत्तीसगढ़ #सशक्त_दिव्यांग
1 views | Durg, Chhattisgarh | Sep 17, 2026