कुर्था: आधी रात पुलिस की रेड से सेवा विगहा में हड़कंप, हथियार बरामद
Kurtha, Arwal | May 20, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के सेवा विगहा गांव में आधी रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया। पुलिस के पहुंचते ही तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि मनीष कुमार के घर में हथियार छिपाकर बड़ी वारदात की तैयारी की सूचना मिली थी। तलाशी के दौरान दो एकनाली देशी बंदूक, एक देशी कट्टा, बरामद हुई