त्योंदा: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 300 तीर्थ यात्री कमाख्या तीर्थ दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के तीन सौ तीर्थ यात्री एक जनवरी को स्पेशल ट्रेन से कमाख्या तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुए है। विदिशा रेल्वे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का विदिशा विधायक मुकेश टण्डन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, विदिशा जनपद पंचायत के अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने स्वागत सत्कार करते हुए शुभकामनाए दी।