रूपवास: रूपवास में नगर पालिका का विशेष अभियान, अतिक्रमण हटाकर वसूला गया जुर्माना
रूपवास में शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए।