धौलपुर: जैसलमेर एसएचओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, एबीवीपी ने धौलपुर में फूंका पुतला और सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की धौलपुर इकाई ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जैसलमेर के एक थाना प्रभारी (एसएचओ) पर परिषद कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले परिषद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर संबंधित थाना प्रभारी का पुतल