चित्तौड़गढ़: निंबाहेड़ा मार्ग पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
भाजपा लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ । आज शनिवार को निंबाहेड़ा मार्ग स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया ।जिसमें राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक भी मौजूद रहे। वहीं 8 विधानसभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे।