चित्तौड़गढ़: भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शनिवार को होगा शुभारंभ, मंत्री मीना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में शनिवार को कार्यालय खोलने जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, प्रदेश महामंत्री उदयपुर संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल, सह प्रभारी मिथलेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठठू लाल जाट दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय पर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे