चित्तौड़गढ़: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कलेक्टरेट से निकाली गई रैली, पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन रैली का कलेक्ट्रेट से हुआ आयोजन। जिला कलेक्टर आलोक रंजन पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को किया रवाना। वही पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने अपील करते हुए कहा कि टू व्हीलर वाले बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें तभी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।