सरधना: तोहफापुर गांव में महिला के मकान पर परिवार के लोगों ने ताला तोड़कर किया कब्जा, महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद हिंसक हो गया। सहारनपुर निवासी एक महिला ने अपने ताऊ-चाचा और उनके परिजनों पर मायके के मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और विरोध करने पर चाकू व लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।