पूरनपुर: ढका जा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका जा के रहने वाले गुड्डू पुत्र यूसूफ परिवार के साथ बहार रहकर मेहनत मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि उसके घर में सुबह शाम साफ सफाई करने के लिए उसका बहनोई शमशाद अहमद जाता है और शुक्रवार को लाइट जलाकर शमशाद अहमद घर आ गया। शनिवार की सुबह जब वह अपने साले गुड्डू के घर लाइट बंद करने पहुंचा तो ताले टूटे देख होश उड़ गए।