पूरनपुर: भरतपुर गांव में पिता द्वारा पुत्र को संपत्ति से बेदखल करने के बाद पुत्र ने जमीन पर किया कब्जा, पुलिस से की शिकायत
हजारा थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर के रहने वाले विश्वनारायण मिश्रा ने बताया कि उसने अपने पुत्र को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। आरोप है कि उसका पुत्र व पुत्रवधू जबरदस्ती जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित पिता खेत में फ़सल नहीं बो पा रहे हैं। ग्रामीण ने मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।