पूरनपुर: संडई गांव में गालीगलौज का विरोध करने पर घर में पथराव, महिला घायल, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव संडई की रहने वाली आरती देवी घर पर थी तभी पड़ोस का रहने वाले श्री राम दरवाजे पर पहुंच कर गालियां देने लगा मना करने पर वह घर से कुल्हाड़ी लेकर आ गया। इसके बाद ईंट पत्थर फेंकने लगा। सिर पर ईंट लगने से महिला जख्मी हो गई। कुल्हाड़ी छीनने पहुंचे पति का भी अंगूठा कट गया था। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।