पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर गई महिला को बुरी नीयत से दबोचकर की गई छेड़छाड़
हजारा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह खेत पर जा रही थी। इसी दौरान खेत के पास में पहले से मौजूद युवक ने उसको पीछे की पकड़कर बुरी नीयत से दबोच कर छेड़छाड़ करने लगा जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।