पूरनपुर: गांव बिलहरी में खेत में चर रही गाय को खींच ले गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बिलहरी के आसपास करीब एक महीने से बाघ और तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है।वन्यजीव कई पशुओं को निवाला बना चुके हैं। गांव के पप्पू का पुत्र मवेशी चराने खेतों की ओर गया था। इस दौरान तालाब के किनारे उसकी गाय चर रही थी। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले बाघ ने गाय पर हमला कर दिया। बाघ गाय को गन्ने के खेत में खींच ले गया।