जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में आज एक परिवार के तीन सदस्यों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया
कलेक्ट्रेट में जमीन कब्जे को लेकर हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया बदलापुर के सरोखनपुर निवासी तीन लोगों ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए तीनों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। कार्रवाई न होने से नाराज होकर उठाया कदम।