विराट कोहली वाला " काला पानी" अब चौथ का बरवाड़ा में भी उपलब्ध.... चौथ का बरवाड़ा में भी शुरू हुई विराट कोहली वाली ‘ब्लैक वाटर’ स्कीम!
सुना था विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी महँगा ब्लैक वाटर पीते हैं… लेकिन चौथ का बरवाड़ा के बाजार में तो जलदाय विभाग ने बिना किसी VIP स्टेटस के ही जनता को काला पानी उपलब्ध करवा दिया...
विराट वाला ब्लैक वाटर और नल से आने वाले इस काले पानी में थोड़ा फर्क तो रखिए! वहाँ लोग सेहत और फिटनेस के लिए पैसे खर्च करते हैं, यहाँ जनता को पानी देखकर ही चिंता होने लगती है कि आखिर यह पीने लायक भी है या नहीं!
जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल है—क्या चौथ का बरवाड़ा के लोगों को भी अब साफ पानी के बजाय VIP वाला काला पानी ही नसीब होगा?
विराट कोहली से प्रेरणा लेना अच्छी बात है, लेकिन उनके खेल से लीजिए… पानी के रंग से नहीं!
जनता को ब्लैक वाटर नहीं, स्वच्छ पेयजल चाहिए... Virat Kohli Virat Kohli Foundation