मालथोन: में कबर बिज्जू के घुसने से दहशत, दो शावकों का सफल रेस्क्यू
Malthon, Sagar | Aug 4, 2026 सोमवार को रात्रि लगभग 9:00 बजे, मालथोन के बी.के.पी. कॉलेज के पास, सिसोदिया मोहल्ला स्थित रवि कुमार जैन (सीपुर वालों) के मकान की छत पर एक वयस्क कबर बिज्जू अपने दो शावकों सहित आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर मकान मालिक के पुत्र विजय कुमार जैन ने सावधानीपूर्वक दोनों शावकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।