मितौली: कस्ता सीतापुर मार्ग पर टेमरा के पास बाइक व ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, बाइक पर बैठी महिला व दो बच्चे हुए घायल
मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता सीतापुर मार्ग के टेमरा मार्ग के पास सोमवार को बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई है। बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक पर बैठी एक महिला व दो बच्चे हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल महिला व दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।