मितौली: पुलिस ने कस्बा औरंगाबाद में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा और चिप्पड़ बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मैगलगंज थाना पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कस्बा औरंगाबाद में छापेमारी के दौरान पक्के बग्गर से भारी मात्रा में अवैध गांजा और चिप्पड़ बरामद किया है। पुलिस ने रामसनेही पुत्र बाबूराम सक्सेना को गिरफ्तार किया है। मैगलगंज थाना पुलिस ने करीब 2 किलो 158 ग्राम अवैध अवैध गांजा और करीब 1 किलो 322 ग्राम चिप्पड़ बरामद किया है।