मितौली: बेहजम सीएचसी के फार्मासिस्ट से एंबुलेंस कर्मचारी की नोक झोक, फार्मासिस्ट ने जड़ा एंबुलेंस कर्मचारी को थप्पड़
लखीमपुर खीरी जिले के बेहजम सीएचसी का है। जहां फार्मासिस्ट रोशन लाल और एंबुलेंस कर्मचारी हरिशंकर का विवाद हो गया है। आरोप है कि फार्मासिस्ट रोशन लाल ने एंबुलेंस कर्मचारी हरिशंकर को थप्पड़ जड़ दिया है और सीएचसी का रूम छोड़ने को लेकर धमकी दी है। फार्मासिस्ट अपनी मनमानी से एंबुलेंस चलवाना चाहते हैं। जिसको लेकर एंबुलेंस के एमटी और ड्राइवर ने मना किया था।