मितौली: नीमगांव थाना क्षेत्र में महिला ने मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, ताज़िए की फातिया कर वापस आई थी महिला
नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में ताज़िए की फातिया कर वापस आई एक महिला ने गांव के निवासी दो लोगों पर मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप ये भी है कि जब पीड़िता ने मामले की शिकायत नीमगांव थाना पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाई नहीं की है। पीड़िता ने एसपी गणेश प्रसाद से मामले की शिकायत की है।