मितौली: एलआरपी रोड स्थित सिंह मोटर टीवीएस से चोरी हुई अपाचे बाइक को पुलिस ने किया बरामद, बाइक छोड़कर भागा चोर
लखीमपुर शहर के एलआरपी रोड स्थित सिंह मोटर्स टीवीएस में सलमान नाम का युवक अपाचे बाइक की सर्विस करने गया था। युवक की बाइक चोरी हो गई थी। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। नीमगांव में पुलिस ने चोरी की हुई बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने सदर कोतवाली परिसर में बाइक खड़ी कर दी है। सुपुर्दगी की कार्रवाई की जा रही है।