कुरई: खबासा बफर में 'जुगनी' बाघिन का कूल अंदाज, 4 शावकों संग पानी में मस्ती करते हुए वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | Apr 28, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर से एक खूबसूरत और सुकून देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां जुगनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ पानी में मस्ती करती नजर आई। ये वीडियो मंगलवार से तेजी से वायरल हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच खबासा बफर क्षेत्र के एक जल स्त्रोत पर जुगनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ पहुंची।