पटना ग्रामीण: ग्राहकों का जेब काटकर पैसा निकालने के मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, सचिवालय थाने में SDPO सुशील कुमार ने दी जानकारी
सचिवालय थाना अंतर्गत बिरसा मुंडा चौक के पास ऑटो सवार एक व्यक्ति का जेब काट कर 50 हजार रुपए निकाल लिए जाने के मामले को लेकर सूचना प्रतिवेदित हुई थी। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना में प्रयुक्त ऑटो की पहचान करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है।