बिलग्राम: कढिलेपुरवा गांव में खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे एक वृद्ध की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई गंभीर चोटों के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के कोईलाई गांव के मजरा कढिलेपुरवा निवासी 65 वर्षीय रामभजन अपने खेत