बड़गांव: जिले के कुराबड़ में अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार की गई जब्त
उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश पिता प्रेमचंद निवासी नीमच, थाना सराड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को अगवा कर कराकली ले जाकर मारपीट की थी। बाद में उसे उधरदा दुग्ध डेयरी के सामने छोड़ दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है।