बड़गांव: उदयपुर में 8 से 10 मई तक आयोजित नवें श्याम महोत्सव का आगाज 8 मई को श्याम प्रभु के नगर भ्रमण और निशान यात्रा से होगा
उदयपुर में 8 से 10 मई तक आयोजित होने वाले नवें श्याम महोत्सव का आगाज 8 मई को श्याम प्रभु के नगर भ्रमण और निशान यात्रा के साथ होगा। हजारों श्याम भक्त निशान यात्रा में शामिल होंगे। 10 मई को फतह स्कूल प्रांगण में विशाल भजन संध्या होगी।श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की और से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों जोरों से की जा रही है।