बड़गांव: उदयपुर में बजट घोषणाओं की प्रगति पर जिला कलक्टर की सख्त नजर, कलेक्टर ने की बैठक
जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभागवार बजट घोषणाओं की प्रगति का लिया गया जायजा। भूमि आवंटन, लक्ष्यों व आधारभूत संरचना पर दिए गए अहम निर्देश। अधिकारीयों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश। बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़, सीईओ रिया डाबी, निगम आयुक्त रामप्रकाश, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य सहित कई अधिकारी रहे मौजूद।