बड़गांव: उदयपुर में फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर जिला कलेक्टर ने की बैठक, दिए गए अहम निर्देश
उदयपुर, 8 मई — राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अहम बैठक आज एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार की गई, जिसमें खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं ग्रामीण विकास समेत विभिन्न योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।