मुरैना नगर: चंबल के घाटों पर प्रशासन का मेगा एक्शन, 7900 ट्रॉली अवैध रेत का सफाया, माफिया में हड़कंप
मुरैना में चंबल नदी के घाटों पर अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बीते दिन बड़ी कार्रवाई की।ADM ने बताया की कलेक्टर के निर्देश पर वन, पुलिस, एसएएफ और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजघाट और भानपुरा घाट पर छापेमारी की। ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर करीब 7900 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट की गई, जिसकी कीमत लगभग 1.58 करोड़ रुपये आंकी गई। अभियान लगातार जारी है।