देवसर: देवसर जनपद सदस्यों ने कलेक्टर को जन समस्याओं से अवगत कराया
हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में आज सिंगरौली जिला कलेक्टर कार्यालय में भारी संख्या में लोग पहुँचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएँ रखीं।देवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता प्रणव पाठक, उपाध्यक्ष और कई अन्य जनप्रतिनिधि आज दलबल के साथ जनसुनवाई में पहुँचे। उन्होंने ज़िला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्थानीय समस्याओं के समाधान की माँग की गई।