डुमरांव: डुमरांव प्रखंड कार्यालय में पेंशन व राशन कार्ड के लिए विशेष शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थी
Dumraon, Buxar | Apr 3, 2026 डुमरांव प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं का निवारण कराया। शिविर में कुल 30 नए राशन कार्ड के लिए आवेदन लिए गए।