नवरात्र पर मां भंगायणी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सिरमौर के हरिपुरधार स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भंगायणी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज रहा है। वहीं, मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
नवरात्र के चलते मां भंगायणी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भक्त माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
पुजारी हरिंदर शर्मा ने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर की पवित्रता बनाए रखने और कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की।
श्रद्धालुओं में मां के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तों का कहना है कि माता के दरबार में पहुंचकर मन को शांति मिलती है और वे मां से परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं।
न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।