हरसूद: घोड़ा पछाड़ नदी के समीप नगर परिषद तैयार करवा रही दो विसर्जन कुंड
Harsud, Khandwa | Oct 19, 2026 मंगलवार को नवरात्रि महोत्सव का समापन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हो जाएगा। नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा ग्राम खैरखेड़ा में घोड़ा पछाड़ नदी के समीप दो विसर्जन कुंड तैयार करवाए जा रहे हैं। एक कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाएं तथा दूसरे कुंड में पूजन सामग्री विसर्जित की जाएगी।