सैदपुर: जिला मुख्यालय से कैटल कैचर मंगाकर मेले से पूर्व पकड़े गए घुमंतू सांड़, पिछले वर्ष हुई थी भगदड़ और घायल होने की कई घटनाएं
दुर्गापूजा और दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सैदपुर नगर पंचायत ने इस बार त्योहार से पहले ही घुमंतू सांड़ों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए गाजीपुर नगर पालिका से कैटल कैचर वाहन मंगवाया गया। नगर की विभिन्न सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से लगभग एक दर्जन आवारा सांडों को पकड़कर सभी को गोशाला भेज दिया गया।