शाहबाद: हाईवे पर ट्रैक्टर ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर, चालक घायल
Shahbad, Baran | Nov 22, 2026 कस्बाथाना हाईवे पर नए थाने के पास एक ट्रैक्टर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में लोडिंग वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी संजीव प्रजापत गुआड़ी फैक्ट्री में सामान रखकर दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर अचानक मोड़ के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी।