नुआंव: बड्ढा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, बाइक सवार युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल रेफर
Nuaon, Kaimur | Mar 14, 2025 नुआंव थाना क्षेत्र के बड्ढा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर के पलट गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जाती है। परिजनों द्वारा घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक बड्ढा निवासी रामावतार यादव का पुत्र छतीश यादव बताया जाता है जो अपने गांव से नुआंव जा रहा था।