रफीगंज: रफीगंज के RBR खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव का आयोजन, लोगों को योग का महत्व बताया गया
रफीगंज शहर के RBR खेल मैदान में रविवार की सुबह 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। रविवार सुबह 9 बजे तक संजय कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।