शामली: शामली के हीण्ड गांव में मकान की छत काटकर चोरी की वारदात में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुई शत प्रतिशत नगदी बरामद
Shamli, Shamli | Nov 3, 2026 मंगलवार को थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि 1 व 2 नवंबर की दरमियानी रात में गांव हीण्ड में नफीस के मकान की छत काट कर ₹228400 की नगदी चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। इस वारदात में हीण्ड गांव निवासी वारिस और कुर्बान नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी हुई शत प्रतिशत नगदी और चोरी में प्रयुक्त सामान व बाइक बरामद कर ली गई है।