राजातालाब: मिर्जामुराद क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर मनबढ़ो ने महिला समेत 5 लोगों को किया घायल, मुकदमा दर्ज
मिर्जामुराद क्षेत्र के छतेरी मानापुर गांव में 2 दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर स्थानीय गांव निवासी आर्यन जायसवाल का आरोप है कि मेरे घर पर चढ़कर गांव के विशाल, जिगर व रिंकू नामक तीन युवकों ने मुझे मारने पीटने लगे। जब मेरे भाई आशीष जायसवाल, माँ सुमन जायसवाल, पिता सोहनलाल जायसवाल व बहन सपना जायसवाल ने इसका विरोध किया तो सभी को मारपीट कर घायल कर दिये।