बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र में गौकशी की घटना की एक्स पर पुलिस से की गई शिकायत
थाना इज्जत नगर क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया में देर रात गौकशी की घटना होने की बात कह कर किसी व्यक्ति ने पूरे मामले की शिकायत एक्स पर पुलिस से की।कुछ फोटो भी शेयर किए गए, जिसमें गौवंश पशुओं के अवशेष देखे जा रहे हैं।बताया जाता है कि ग्राम गुलड़िया में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया।एसएचओ इज्जतनगर ने बताया की गौवंश पशुओं के अवशेष पुराने है,जांच की जा रही है।