बरेली: इज्ज़तनगर क्षेत्र के मुंडिया अहमदनगर में पीड़ित ने दबंग पर मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने व धमकी देने का लगाया आरोप
इज्जतनगर के मुड़िया अहमदनगर निवासी रविंद्र यादव ने बताया कि 8 मई को उनके भाई मुकेश की कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश की गई थी। उन्होंने 9 मई को पंकज यादव, आशुतोष, अजयपाल और सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि सभी आरोपी मुकेश और उनके परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहा है। कुछ दिन पहले अजयपाल ने सोशल मीडिया पर दो रील वायरल की हैं।